परिचय
पल्लवों के प्रारंभिक इतिहास की रूपरेखा स्पष्ट नहीं है। यह माना जाता है कि पल्लवों का उदय सातवाहनों के बाद हुआ था। लेकिन सातवाहनों और पल्लवों के बीच इक्ष्वाकुओं का अस्तित्व भी है। इनके कई स्मारक नागार्जुनकोंडा और धरणीकोंडा में मिले हैं। संभवत: यह कोई स्थानीय कबीला ही था। अपनी वंश परम्परा की प्राचीनता को प्रदर्शित करने के लिए उन्होंने इक्ष्वाकु उपनाम ग्रहण कर लिया था। कृष्ण गुंटुर क्षेत्र में उनका उदय हुआ। उनके कई ताम्रपत्र मिले हैं जिनमें भूमि अनुदानों का उल्लेख है; इक्ष्वाकुओं को अपदस्थ कर पल्लव सत्ता में आये। पल्लवों का कार्यक्षेत्र दक्षिणी आध्र और उत्तरी तमिलनाडु था, उनकी राजधानी काँची बनी। पल्लवों का प्रामाणिक इतिहास छठी सदी ई. के लगभग ही मिलता है, तभी से इनका राज्य शीघ्रता से विकसित हुआ। इस प्रदेश का ऐतिहासिक शासक सिंहविष्णु को माना जा सकता है। यह बड़ा शक्तिशाली शासक था जिसने अवनिसिंह की उपाधि धारण की। इसने संपूर्ण चोलमण्डल पर अपना अधिकार कर लिया और अपने राज्य का विस्तार कावेरी तक किया। वह वैष्णव धर्मावलम्बी था।













टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट