धर्म
इस काल में बौद्ध धर्म का ह्रास होने लगा। पाल शासक बौद्ध धर्म के थे और उनके काल में बंगाल में इस धर्म का प्रभाव बना रहा। पाल राजाओं के पतन के बाद बौद्ध धर्म का भी पतन हो गया और बौद्ध धर्म अपने देश से ही समाप्त हो गया।

जैन धर्म की स्थिति, बौद्ध धर्म की अपेक्षा अच्छी थी। यद्यपि उत्तर भारत में इसकी लोकप्रियता कम हो गई परन्तु पश्चिम और दक्षिण भारत में यह लोकप्रिय बना रहा और इसे राजाश्रय प्राप्त हुआ। चालुक्य शासकों ने जैन धर्म को प्रोत्साहन दिया और आबू पर्वत पर मंदिरों का निर्माण कराया। नवीं और दसवीं शताब्दी में दक्षिण भारत में जैन धर्म का बड़ा प्रचार हुआ। कर्नाटक के गांग शासकों ने जैन धर्म को प्रोत्साहन दिया। जैन धर्म की एक विशेषता यह रही है की समय के अनुसार वन अपने को ढालता रहा है और ब्राह्मण धर्म के काफी निकट आ गया। यही कारण है की बौद्ध धर्म अपने देश में भी मृत हो गया, जबकि जैन धेम आज भी जीवित-जागृत धर्म है।

इस काल में हिन्दू धर्म की उन्नति हुई। शिव और विष्णु प्रमुख देवता बन गए। शिव और विष्णु के अनेक मंदिरों का निर्माण कराया गया। इसी काल में शक्तिपूजा का प्रचलन भी बढ़ा। शक्ति की चंडी, महाकाली, दुर्गा आदि विभिन्न रूपों में उपासना की गयी और इन मंदिरों का निर्माण किया गया। त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) गणेश और सूर्य मंदिरों का भी निर्माण किया गया। विभिन्न देवी-देवताओं का प्रचलन होते हुए भी धार्मिक क्षेत्र में सहिष्णुता की भावना बनी रही। अलवार और नयनार संतों ने भक्ति आंदोलन प्रारम्भ किया। विष्णु उपासक अलवार एवं शिव उपासक नयनार कहलाते थे।

शंकराचार्य ने हिन्दू दर्शन की पुनर्व्याख्या की और अद्वैतवाद के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया। उन्होंने बौद्ध और जैन धर्म को चुनौती दी और अनेक बार शास्त्रार्थ किये। शांकराचार्य के वेदान्त का दर्शन जनसाधारण की समझ में न आ �

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट